फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahav drain's embankment broken, paddy crop drowned

Maharajganj News: महाव नाला का तटबंध टूटा, धान की फसल डूबी

Sat, 23 Aug 2025 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Mahav drain's embankment broken, paddy crop drowned
महाव नाले के टूटा तटबंध।
महराजगंज/परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के महाव नाला में आई बाढ़ ने बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवघट्टी, टोला हरखपुरा के सामने पूर्वी तटबंध को नुकसान पहुंचाया है। लगभग 10 मीटर तटबंध टूटने से आसपास के खेतों में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई है। इस आपदा ने क्षेत्र के किसानों को गंभीर संकट में डाल दिया है। बाढ़ की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं। तटबंध की मरम्मत शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महाव नाला की साफ-सफाई और सिल्ट निकासी का कार्य सिंचाई विभाग ने पहले ही कराया गया था। हालांकि, बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण तटबंध कमजोर पड़ गया और टूट गया। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तटबंध की मरम्मत और रखरखाव में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। विभाग की लापरवाही ने इस बार की बाढ़ बचाव की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

हरखपुरा निवासी मोहम्मद शफीक के खेत के सामने तटबंध में लगभग 10 मीटर का कटाव हुआ है। इससे उनके खेत सहित आसपास के लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में लगी धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। प्रभावित किसानों में कमलेश मौर्य, शैलेश पांडेय, कपिल देव साहनी, जनार्दन साहनी, शैलेंद्र साहनी, और मोहम्मद सलीम शामिल हैं। इन किसानों ने अपनी मेहनत और संसाधनों से तैयार की गई फसल को पानी में डूबता देख चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नवनीत गोयल, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देशन में तटबंध की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि मरम्मत शुरू करा दिया गया है। बरगदवा थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार और ग्राम प्रधान अजय कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed