फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   maharashtra government effigy lit in maharajganj

पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाया

Thu, 05 Nov 2020 07:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
maharashtra government effigy lit in maharajganj
पीजी कॉलेज में महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाया। - फोटो : MAHARAJGANJ
पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाया
विज्ञापन

महराजगंज। पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में जिले में कई स्थानों पर कुछ संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका।
जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र सरकार का पुलता फूंक विरोध प्रकट किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम नौतनवां को सौंपा।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में महाराष्ट्र सरकार का पुतला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूंका। सभी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर सहमंत्री जयेश पाठक, समीर, हर्षित कुमार, अनुपम तिवारी, अरुण कुमार, अर्पित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्नलिस्टस प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की कोशिश महाराष्ट्र सरकार कर रही है। यह बेहद निंदनीय है। इस दौरान जेपी सिंह, नवीन सिंह विषेन, सुनील श्रीवास्तव, दीपक शरण श्रीवास्तव, शैलेष पांडेय, अनिल वर्मा, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, संदीप निगम, विजय शर्मा, विनय कुमार नायक, राकेश प्रजापति, अंकुश श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला आदि मौजूद रहे।

नौतनवां तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि दो वर्ष पुराने मामले में गलत तरीके से फंसा कर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। इस दौरान जगदीश साहनी, ओम प्रकाश, सच्चिदानंद मिश्र, आलोक, राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed