फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj again tops in disposal of IGRS complaint

आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण में महराजगंज फिर अव्वल

Mon, 07 Nov 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Maharajganj again tops in disposal of IGRS complaint
आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण में महराजगंज फिर अव्वल
विज्ञापन

महराजगंज। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के शिकायतों के निस्तारण में जिले को एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। अक्तूबर माह में बेहतर ढंग से शिकायतों के निस्तारण पर जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है। इससे पूर्व अगस्त माह में भी जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया था।
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को देखते हुए शासन की ओर से जिले की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, समाधान दिवस, पोर्टल समेत अन्य माध्यमों से आने वाली शिकायतों को इसमें शामिल करते हुए उसके निस्तारण की स्थिति के आधार पर जिले की प्रगति देखी जाती है। गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ किए गए निस्तारण को देखते हुए उनकी रैंकिंग निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन

तीन महीने (अगस्त से अक्तूबर 2022) में दो बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों में प्रसन्नता है।
सितंबर में नौवें स्थान पर था जिला
अगस्त में पहला स्थान प्राप्त करने के बाद सितंबर में जिला नौवें स्थान पर था। आठ स्थान की छलांग लगाते हुए फिर अक्तूबर में पहले पायदान पर पहुंच गया।
शिकायतों के त्वरित निस्तारण में अपर जिलाधिकारी समेत सभी विभागीय जिम्मेेदारों की भूमिका प्रशंसनीय है। विभागों के जिम्मेदार व कर्मी इसी मनोयोग से कार्य करना जारी रखें और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर आगे भी गौरवान्वित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed