{"_id":"63693ce470faac6ca162a95a","slug":"maharajganj-after-marriage-the-newlyweds-ran-away-with-their-lover-from-the-maiden-took-cash-and-jewelry-wi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: शादी के 10 दिन बाद ही मायके से प्रेमी संग फरार हो गई नवविवाहिता, साथ ले गई नकदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: शादी के 10 दिन बाद ही मायके से प्रेमी संग फरार हो गई नवविवाहिता, साथ ले गई नकदी और जेवर
Mon, 07 Nov 2022 10:44 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:44 PM IST
सार
थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि नवविवाहिता का संबंध शादी पूर्व उसके प्रेमी से था। उसके पिता ने अपहरण की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी संग फरार
विस्तार
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली नवविवाहिता शादी के 10 दिन बाद ही अपने प्रेमी संग ससुराल से फरार हो गई। उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी क्षेत्र के गांव में 25 अक्टूबर को हुई थी। मायके से वह ससुराल गई और वहां से करीब 12 दिन बाद प्रेमी संग फरार हो गई। बताया जाता है कि उसका प्रेम संबंध पहले से था। शादी के दौरान उसके प्रेमी ने घर पर आकर हंगामा किया था। मामले को उस वक्त समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, शादी होने के बाद युवती जब अपने ससुराल गई तो उसे 10 दिन में अपने साथ भगा ले गया, साथ में वह नकदी, मोबाइल एवं कुछ अन्य सामान लेकर चली गई। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि नवविवाहिता का संबंध शादी पूर्व उसके प्रेमी से था। उसके पिता ने अपहरण की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन