फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharaj brand product seeing rajaypal praised

राज्यपाल के कार्यक्रम की खबर में जोड

Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maharaj brand product seeing rajaypal praised
महाराज ब्रांड उत्पाद को देख प्रसन्नता व्यक्त की
विज्ञापन

महराजगंज। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों पर एनआरएलएम, कृषि व उद्योग विभाग के तत्वावधान में जनपद के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, किसान उत्पादक संगठनों व ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत फर्नीचर करीगरों द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। स्वयं सहायता समूह द्वारा ‘महाराज’ ब्रांड नाम से निर्मित विभिन्न उत्पादों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने महाराज ब्रांड के कई उत्पादों को खरीदा भी। संवाद
क्षय रोगियों को मिला उपहार
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगी बच्चों व स्वयं सेवी संस्थाओं, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों व स्वयं सहायता समूह के साथ संवाद किया। जनपद में कुल 277 क्षय रोग ग्रस्त बच्चों को गोद लिया गया है। शेष बचे बच्चों के संदर्भ में राज्यपाल ने निर्देशित किया कि इस अभियान में अधिकारियों, कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, ग्राम-प्रधानों व प्रमुख क्लबों समेत अन्य लोगों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में हमारा गांव, कुपोषण मुक्त, टीबी मुक्त गांव अभियान चलाने की जरूरत है। टीबी ग्रस्त बच्चों को उपहार भी दिया। उन्होंने आयुष्मान योजना के कुछ लाभार्थियों से संवाद भी किया और प्रतीकात्मक तौर पर 5 लोगों को गोल्डन कार्ड का वितरण भी किया। समूह की महिलाओं ने भी राज्यपाल से अपने अनुभव साझा किया। संवाद
विज्ञापन

धरना देने से आशा कार्यकर्ताओं को रोका गया
महराजगंज। आशा कार्यकत्री एसोशिएसन जिलाध्यक्ष जमीरून निशा के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस की ओर से सुरक्षा कारणों से उनको रोक दिया गया। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि जब तक राज्यपाल का कार्यक्रम हुआ तक पुलिस ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को रोके रखा। बाद में छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed