{"_id":"6570c60c78411251fe07fcf6","slug":"lucknow-won-the-debate-and-gorakhpur-group-won-the-tug-of-war-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-11088-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वाद-विवाद में लखनऊ व रस्साकशी में गोरखपुर ग्रुप ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वाद-विवाद में लखनऊ व रस्साकशी में गोरखपुर ग्रुप ने मारी बाजी
Thu, 07 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा स्थित समेकित विद्यालय में चल रहे एक भारत श्रेष्ठ भारत विषयक शिविर में प्रतिभाग कर रहे कैडेटों ने बुधवार को वाद-विवाद व रस्साकशी स्पर्धा में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लखनऊ ग्रुप के कैडेटों ने वाद-विवाद में एवं गोरखपुर ग्रुप के कैडेटों ने रस्साकस्सी में बाजी मारी।
कैडेटों ने मार्च पास्ट, ड्रिल व असलहों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। शाम के वक्त हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य राज्यों के कैडेटों ने भी अपनी प्रस्तुति से प्रशंसा बटोरी। शिविर कमांडर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर कैडेटों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। सभी एक-दूसरे से सीखें व अपने ज्ञान के स्तर को और भी मजबूत बनाएं। लेफ्टिनेंट सर्वजीत सिंह व केबी सहाय ने कहा कि कैडेट शिविर की गंभीरता को समझें व मिल रही जानकारियों को प्राप्त कर उसकी महत्ता को सिद्ध करें। इस दौरान चक्षु पांडेय, शत्रुध्न कुमार, राकेश सहानी, वैभव दूबे, आरके राठी, वीरू सिंह, केपी साहू आदि मौजूद रहे।