{"_id":"636a5e1cf5806b4e1753e7e5","slug":"lover-couple-got-married-in-court-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को छोड़ प्रेमी से की कोर्ट मैरिज: शादी के 12 दिन बाद हो गई थी फरार, पुलिस हिरासत में युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को छोड़ प्रेमी से की कोर्ट मैरिज: शादी के 12 दिन बाद हो गई थी फरार, पुलिस हिरासत में युवक
Tue, 08 Nov 2022 07:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 08 Nov 2022 07:18 PM IST
सार
मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जबरन शादी तोड़वाने का प्रयास कर रही है, जबकि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और रजामंदी से कोर्ट मैरिज की है।
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती व उसी गांव के निवासी एक युवक ने चार दिन पहले घर से भागकर महराजगंज कोर्ट में जाकर शादी रचा ली। घर से फरार युवती के परिजनों ने श्यामदेउरवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जबरन शादी तोड़वाने का प्रयास कर रही है, जबकि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और रजामंदी से कोर्ट मैरिज की है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि गुमशुदगी के मामले में युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शादी के बाद प्रेमी संग हो गई थी फरार
युवती की शादी क्षेत्र के एख गांव में 25 अक्टूबर को हुई थी। मायके से वह ससुराल गई और वहां से करीब 12 दिन बाद प्रेमी संग फरार हो गई। उस वक्त सामने आया था कि उसका प्रेम संबंध पहले से था। शादी के दौरान उसके प्रेमी ने घर पर आकर हंगामा किया था। मामले को उस वक्त समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन