फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Love couple got married in temple

Maharajganj News: प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

Sun, 17 Aug 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Love couple got married in temple
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी युगल ने मंदिर में सात फेरे लेकर शादी रचाई। खास बात यह रही कि इन दोनों की शादी दो साल पहले ही तय हुई थी लेकिन बीते कुछ माह पहले युवती के परिजनों ने किसी कारणवश रिश्ता तोड़ दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी उसके परिजनों ने दो साल पहले खलीलाबाद क्षेत्र के एक युवक के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद दोनों ने मोबाइल फोन पर बात करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हो गया कि मिलना जुलना भी शुरू कर दिया। कुछ माह पहले इसकी भनक युवती के परिजनों को हो गई। इसके बाद उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। परिजनों की नाराजगी और रिश्ता टूट जाने के बाद भी दोनों की बातचीत जारी रही। परिजनों ने उन्हें बातचीत करने से मना किया तो वह फरार हो गए। युवती की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पंचायत हुई तो दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। गांव के पूरब स्थित मंदिर में दोनों परिवारों की उपस्थिति में प्रेमी युगल ने शादी रचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed