Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Long queues of vehicles from the main intersection up to Mandi Road and Hospital Road

Maharajganj News: छठ की खरीदारी को उमड़ी भीड़, जाम में जकड़ा निचलौल

Sun, 15 Nov 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Long queues of vehicles from the main intersection up to Mandi Road and Hospital Road
निचलौल। छठ पर्व की खरीदारी को लेकर शनिवार को नगर में उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। सड़कों के किनारे लगीं अस्थायी दुकानें और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को चंद मिनट का सफर तय करने में घंटों लग गए।
विज्ञापन

शनिवार को बाल दिवस के कार्यक्रमों के बाद दोपहर दो से चार बजे के बीच स्कूलों की छुट्टी हुई तो सड़कों पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया। मेन तिराहा से कटरा चौराहा होते हुए मंडी तक और अस्पताल रोड, थाना रोड व तहसील चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बाइक और साइकिल सवारों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बड़े वाहन भी जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मियों ने चौक-चौराहों पर यातायात संभालने के लिए मशक्कत की।
विज्ञापन

नगर निवासी विनोद यादव ने कहा कि त्योहारों पर अस्थायी दुकानों के लिए अलग स्थान निर्धारित होना चाहिए। शिवपूजन गुप्ता ने बताया कि दस मिनट का सफर तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। जाम से कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि छठ पर्व पर अतिरिक्त दुकानें लगने से भीड़ बढ़ी और जाम की स्थिति बनी। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर मोर्चा संभालकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed