फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lock hanging on community toilet

Maharajganj News: सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला

Sat, 22 Jun 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging on community toilet
केवलापुर खुर्द में बने सामुदायिक शौचालय में लगा ताला।
बागापार। सदर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत केवलापुर खुर्द में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक शौचालय पर ताला लटक रहा है। गांव के लोगों की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए भारी भरकम बजट खर्च कर बने इस शौचालय का लाभ किसी को नहीं मिल पा रहा है। शौचालयों के रख-रखाव का जिम्मा समूहों को सौंप तो दिया गया, लेकिन इसकी सही तरह से मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। यहां पर लगे हैंडपंप भी खराब हैं। पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। टोटियां भी टूटी हुई हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी गांवों में सामुदायिक शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक शौचालयों को समूहों को सौंप दिया गया है, जिनके साफ-सफाई व संचालन की जिम्मेदारी उन्हीं की है। हालांकि ऐसा हो नहीं रहा है। अधिकांश गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों में ताला लटक रहा है। इससे आस-पास के लोग इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन


समूहों को दिए जा रहे हैं नौ हजार रुपये
सामुदायिक शौचालयों के संचालन का जिम्मा समूहों को दिया गया है। इसकी साफ-सफाई के लिए नौ हजार रुपये भी दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके अधिकांश सामुदायिक शौचालयों में ताले लटक रहे हैं। केवलापुर खुर्द गांव में तैयार सामुदायिक शौचालय का ताला आज तक नहीं खुला। तकरीबन आठ हजार आबादी को देखते हुए यहां सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। ग्रामीण अंगद चौहान, महेंद्र उपाध्याय, हरीश पासवान, दिनेश पासवान, रघुवर चौहान, गोविंद चौहान, राजकुमार राव, भगेलू मद्धेशिया, अरविंद चौधरी, हरिदयाल साहनी आदि ने बताया कि उम्मीद थी कि केवलापुर खुर्द में बने सामुदायिक शौचालय से काफी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। गांव के लोगों को भी काफी दिक्कत होती थी। निर्माण पूर्ण होने के बाद भी इसमें ताला बंद रखना समझ से परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शौचालयों को समूहों को दिया गया है, इन्हें हर हाल में चलना चाहिए। बीडीओ को पत्र भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। यदि संबंधित समूह इसका संचालन नहीं करा पाएगा तो उसके स्थान पर दूसरे समूह को दे दिया जाएगा।

- संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed