{"_id":"5f397f7c8ebc3e4ad6109b3e","slug":"lock-down-in-bhearahwa-maharajganj-news-gkp3619535127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरहवां में एक सप्ताह के लिए फिर लॉकडाउन,पाबंदी र्शु़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैरहवां में एक सप्ताह के लिए फिर लॉकडाउन,पाबंदी र्शु़ू
विज्ञापन
भैरहवा में एक सप्ताह के लिए फिर लॉकडाउन
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा में कोरोना संक्रमण के कारण एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। प्रशासन पूरी तरह से कस्बे को बंद करने का निर्णय लिया। लॉकडाउन शनिवार की रात 12 बजे से 20 अगस्त तक रहेगा। जिसमें घरों से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
यह जानकारी सिद्धार्थ महानगर पालिका के महापौर हरिप्रसाद अधिकारी ने दी। उन्होंने शहर के लोगों से सरकार के आदेशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि तेजी से संक्रमण फैलने के कारण संक्रमण को रोकने के लिए शहर को बंद किया गया है। सीमा से किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। स्वास्थ्य सेवाओं, फायर ब्रिगेड, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सेवाएं लॉकडाउन अवधि में भी जारी रहेगी। लोगों की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खाद्यान, सब्जियां, दूध और दूध उत्पादों की बिक्री का वितरण सुबह 6 से 9 और शाम को 5 से 7 बजे तक संभव होगा। बैंक एवं वित्तीय संस्थान कम कर्मचारियों के साथ केवल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए औद्योगिक और निर्माण कार्य में शामिल हो सकते हैं। इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी ने बताया कि भैरहवा महानगर क्षेत्र में लॉकडाउन के तहत घर से निकलने पर रोक रहेगी।