{"_id":"611013f68ebc3e7515568e75","slug":"lo-voltage-problem-in-nichlaul-area-maharajganj-news-gkp404897462","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज व बिजली कटौती से बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज व बिजली कटौती से बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो वोल्टेज व बिजली कटौती से बढ़ी मुश्किलें
- बिजली गुल रहने पर घर में बच्चे एवं बुजुर्गों का हाल बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में लो वोल्टेज व बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण इलाकों में जहां बिजली की कटौती की जा रही है। वही वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। विभाग के लापरवाही इस कदर है कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। जबकि इन दिनों भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने पर घर में रह रहे बच्चे एवं बुजुर्गों का हाल बेहाल हो चुका है। बिजली कटौती का कोई तय समय भी नहीं है।
खोन्हौली निवासी कलामुद्दीन अंसारी, हिरदेश उर्फ कल्लू कसौधन ने कहा कि अक्सर आपूर्ति ठप हो जाती है। उमस भरी इस गर्मी के मौसम में लोग पंखा, कूलर, एसी सहित अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सिधावे निवासी अनिल कसौधन ने कहा कि बिजली कटौती में कमी की जाए एवं लो वोल्टेज की समस्या को दूर किया जाय। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके। रायपुर निवासी अनिल यादव, विवेक ने कहा कि विभाग द्वारा बिजली में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। हरदी निवासी मुकेश पटेल, श्यामजीत ने कहा कि बगैर आंधी, पानी के उमस भरी गर्मी में जिम्मदारों द्वारा बिजली की आंख मिचौली का खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता आलोक रंजन गुप्ता ने कहा कि जिले से आने वाली मेन सप्लाई सिंदुरिया के पास खराब हो गई थी। वही ग्रामीण 33 केवी ओवरलोड चल रही है। जिसके चलते लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा।
पांच फीडरों से ढाई सौ गांवों में होती है आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र में लगे नार्थ फीडर, ठूठीबारी फीडर, बसूली फीडर, कोहडवल फीडर और साउथ फीडर से ओबरी, जयश्री, रायपुर, खोन्हौली, सिधावे, सेमरहना, लालपुर, हरदी, अरदौना, बनकटवा, बैदौली, रौतार, कोहडवल, पिपराकाजी, बरवा कृपाल, झरवलिया, मैरी, बोधना, कपिया, तुर्कहिया, पिपरा, छितौना सहित ढाई सौ गांवों मे विद्युत आपूर्ति की जाती है।