फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   litter among the population

Maharajganj News: आबादी के बीच कूड़ा रखने से परेशानी

Sun, 02 Jul 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
litter among the population
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर सात मिल कालोनी के बीच में कूड़ा डंपिंग यार्ड व सुअर बाड़ा होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों को हो रही परेशानी की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मिल कालोनी के दुर्गेश सिंह ने समाधान दिवस में एसडीएम मदन मोहन वर्मा को शिकायती पत्र देकर कहा कि कालोनी में ही नगर पंचायत का धर्मशाला बनाया गया है। अगल बगल काफी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इसी परिसर में सुअर बाड़ा व नगर पंचायत का कूड़ा डंपिंग करने से लोगों को समस्या हो रही हैं। जबकि सरकार की मंशा है नगर को स्वच्छ रखना। अधिशासी अधिकारी को समस्या से अवगत कराया लेकिन समाधान का सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। आबादी के बीच में गंदगी होने से लोगों को संक्रामक बीमारी का खतरा बना हुआ हैं। बरसात में और भी समस्या हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed