फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Life imprisonment for murder of friend

Maharajganj News: दोस्त की हत्या में आजीवन कारावास

Wed, 14 Aug 2024 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 Aug 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for murder of friend
महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायधीश नीरज कुमार ने दोस्त की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, शाहिद अली निवासी बरियारपुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज ने 11 फरवरी 2017 को कोतवाली महराजगंज में तहरीर देकर बताया था कि मेरे चार पुत्र हैं। तीसरे नंबर के पुत्र मेहताब आलम की गांव के अख्तर से कुछ माह पूर्व दोस्ती हुई थी। जानकारी होने पर मैंने मेहताब को आलम का साथ छोड़ने के लिए इससे अख्तर दुश्मनी रखने लगा। अख्तर ने मेहताब आलम को आठ फरवरी 2017 की रात करीब आठ बजे मेहताब को घर से बुलाकर ले गया। इसकी जानकारी पुत्र इम्तेयाज आलम को हुई तो वह मेहताब की बाइक के पीछे बैठे अख्तर से पूछा कहां जा रहे हो जिसपर अख्तर ने कहा तुमसे क्या मतलब और दोनों गांव के बाहर चले गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन मेहताब आलम घर नहीं आया। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। गांव के चौराहे पर अख्तर नौ फरवरी 2017 को दिन में 3 बजे दिखाई दिया तो मुझे देख कर छिपने लगा। मैंने अपने बेटे के बारे में पूछा तो उसने कहा कि गांव के बाहर मेहताब की बाइक से उतारकर घर चला गया। वह कहां गया मैं नहीं जानता। काफी खोजबीन के बाद नौ फरवरी 2017 को पांच बजे शाम को गांव के इरशाद ने बताया की रामनगर गांव के उत्तर अज्ञात का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने शव की फोटो दिखाई। मोबाइल में फोटो देखकर पता चला की शव पुत्र मेहताब की है। उक्त मामले में स्थानीय थाना कोतवाली ने अभियुक्त के विरुद्ध केस पंजीकृत कर विवेचना करने के दौरान आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिला शासकीय अधिवक्ता ने गवाही कराने के उपरांत अभियुक्त को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed