फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lieutenant General, who returned from Nepal, was welcomed at the Sonauli border and left for Delhi.

Maharajganj News: नेपाल से लौटे ले. जनरल का सोनौली सीमा पर हुआ स्वागत, दिल्ली रवाना

Mon, 08 Jun 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant General, who returned from Nepal, was welcomed at the Sonauli border and left for Delhi.
नेपाली अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय समन्वय और सुरक्षा सहयोग पर की चर्चा
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के आधिकारिक दौरे से लौट रहे भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान का रविवार को नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी के अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान अपने साथ आए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नेपाल से व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली होकर भारत पहुंचे। सीमा के नो-मेंस लैंड पर 22वीं वाहिनी एसएसबी की समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बताया गया कि लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान ने आधिकारिक दौरे के दौरान नेपाल के वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर द्विपक्षीय समन्वय, सुरक्षा सहयोग और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने नेपाल में रह रहे भूतपूर्व भारतीय सैनिकों से भेंटकर उनके साथ विचार-विमर्श भी किया तथा विभिन्न शासकीय एवं आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आधिकारिक कार्यक्रमों के समापन के बाद वह सोनौली होकर भारत लौटे और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed