फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Less crowd seen at the centers on the last day

Maharajganj News: धान खरीद के अंतिम दिन केंद्रों पर कम दिखी भीड़

Wed, 01 Mar 2023 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Less crowd seen at the centers on the last day
एक माह पहले धान बेच चुके किसान अंगूठा लगाने के लिए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। धान खरीद के अंतिम दिन मंगलवार को केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों की भीड़ कम दिखी। केंद्रों की पड़ताल के दौरान कई किसानों ने बताया कि एक माह पहले धान बेच चुके हैं, लेकिन प्रत्येक दिन केंद्र पर अंगूठा लगाने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है।
शहर में गांधीनगर मोहल्ले में विपणन शाखा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे किसानों की भीड़ दिखी। केंद्र प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि पहले केंद्र पर 651 एवं दूसरे केंद्र 598 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। तकनीकी समस्या के कारण अंगूठा लगाने में परेशानी हुई। बरवा फहीम गांव के उदयराज ने बताया कि दो माह पहले धान बेच चुका हूं। अंगूठा नहीं लग पाया है। मकोली से बताया कि पहले धान बेचने में परेशानी हुई, अब अंगूठा लगाने के लिए दौड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विपणन शाखा क्रय केंद्र मंडी परतावल में सुबह 11:30 बजे किसान इधर-उधर भटक रहे थे। डेढ़ से दो माह पहले धान की तौल कर चुके किसान अंगूठा लगाने आए थे। बसहियां बुजुर्ग के किसान रामधनी ने बताया कि सात फरवरी को केंद्र पर 72 क्विंटल धान का तौल कराया था, लेकिन अब तक अंगूठा नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदरपुर के किसान सिरताज ने बताया कि एक माह पहले केंद्र पर 50 क्विंटल धान का तौल हुआ है, लेकिन अंगूठा नहीं लग पाने के कारण भुगतान अटका है। मुहम्मदपुर की किसान शांति देवी ने बताया कि एक माह पहले 30 क्विंटल धान तौल कराने के बाद अंगूठा नहीं लग पाया है। विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 40 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला था। 1044 किसानों से 42 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी है।
निचलौल मंडी क्रय केंद्र पर 12:28 बजे धान का तौल हो रहा था। मंडी परिसर स्थित विपरण शाखा क्रय केंद्र पर विपरण निरीक्षक पंकज सिंह मौजूद रहे। किसान मजीबुल्लाह निवासी छितौना के धान तौल हो रही थी। गोदाम में खरीद हुई धान करीब 600 बोरी बची है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 402 किसानों से 25960 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है।

...
कोट
अंगूठा नहीं लग पाने की शिकायत नहीं मिली है। खरीदने के दौरान ही अंगूठा लगवा दिया जाता है। अभी क्रय केंद्र बंद करने की कोई सूचना निदेशालय से नहीं आई है।
विवेक सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed