फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard's footprints found in Majhauli village... villagers in panic

Maharajganj News: मझौली गांव में मिले तेंदुए के पदचिह्न... दहशत में ग्रामीण

Thu, 09 Jan 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 09 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard's footprints found in Majhauli village... villagers in panic
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई क्षेत्र के मझौली गांव में तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं। इसके पहले तेंदुए और उसके दो शावकों को देना गया था। लेकिन, अभी तक उनका कहीं पता नहीं चला। तेंदुए की हलचल से ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि वन कर्मी कई स्थानों पर तेंदुए की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोल्हुई क्षेत्र के मझौली में खेत में तेंदुए के पदचिह्न मिले। इसका आकार छोटे-बड़े कई तरह के दिख रहे हैं। इसके पहले मझौली व विशुनपुर कुर्थिया गांव में एक सप्ताह पहले तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद रहस्यमय हालात में एक मादा तेंदुए की मौत भी हो गई थी। इसके बाद बीते कुछ दिनों में तेंदुए और शावकों को जंगल के पास के खेतों और गांव के किनारे देखा गया था। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए और उसके शावकों को पहली बार वन क्षेत्र से सटे खेतों में देखा गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग ने तत्काल टीम भेजकर निगरानी शुरू कर दी। लेकिन, तेंदुए और शावकों का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। तेंदुए की मौजूदगी से लक्ष्मीपुर और आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियों को घर से बाहर निकालने में डर रहे हैं। महिलाएं और बच्चे खेत में जाने से कतरा रहे हैं। रात के समय गांव में सन्नाटा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने खेत और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर संकट में आ जाएंगे।

लक्ष्मीपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि तेंदुए और शावकों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed