फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard was not seen on the third day, relief was felt

Maharajganj News: तीसरे दिन नजर नहीं आया तेंदुआ, मिली राहत

Tue, 25 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Leopard was not seen on the third day, relief was felt
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज के जंगलों से सटे भारत नेपाल बाॅर्डर के सीमावर्ती गांवों में तेंदुए ने दो दिनों से आतंक मचा रखा था। सोमवार को तेंदुए कहीं नहीं दिखा, इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार को बार्डर से सटे सीमावर्ती गांव के रहने वाले वकील, कमलेश पासवान, ननकु, हीरालाल आदि ने बताया कि बीते शनिवार को एक तेंदुआ शिकार की तलाश में कनमिसवा गांव के सिवान स्थित गेहूं के खेत में बैठा था। इस दौरान चार लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम जाल और पिंजरा लगाकर करीब 18 घंटों तक काफी मशक्कत की, लेकिन तेंदुआ टीम को चकमा देकर गेहूं की फसल से निकलकर भाग गया। उसके पदचिह्न बॉर्डर के आसपास दिखे थे। वहीं रविवार को कनमिसवा गांव के उत्तर भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे गांव बनकटी में एक कुत्ते को कर मार डाला। उसके बाद फिर से तेंदुआ सीवान में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच तेदुएं को लेकर लोगों में काफी दहशत बनी रही। हालांकि राहत की बात यह है कि तेंदुआ तीसरे दिन लोगों को नहीं दिखाई दिया। ऐसे में आशंका जताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में आतंक मचाने वाला तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया है।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि तेंदुए की निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed