{"_id":"677adb869e0ff5d8b30559ed","slug":"leopard-seen-with-two-cubs-in-lakshmipur-panic-among-villagers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-139850-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्मीपुर में दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्मीपुर में दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर के जंगल किनारे स्थित गांव के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को पोखरे के बगल में फिर दो शावक और एक तेंदुए दिखे, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। जंगल के किनारे स्थित ग्रामीण शाम में घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग ने लोगों को सचेत रहने के साथ ही अकेले वन क्षेत्र की ओर न जाने की सलाह दी है।
जानकारी के मुताबिक, चार जनवरी को कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली के मस्जिद में अचानक तेंदुआ घुसा और चार लोगों को घायल कर दिया था। बाद में जाल में फंसाने के दौरान तेंदुए की मौत हो गई थी। अभी इस घटना से स्थानीय लोग उबरे ही नहीं थे कि सोंधी स्थित सरदार पटेल इंटर काॅलेज के निकट ग्रामीणों ने दो शावकों सहित एक तेंदुए को घुमते देखा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में जंगल के किनारे स्थित गांव के पास दो शावकों को सोंधी पोखरे पर शनिवार की सुबह कुछ लोग देखे थे। उधर, तेंदुए के हमले में घायल चारों की स्थिति में सुधार है। सभी को अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।