फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard seen on Bhairahawan-Marchwar route in Nepal

नेपाल में भैरहवां-मर्चवार मार्ग पर दिखा तेंदुआ

Mon, 13 Sep 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen on Bhairahawan-Marchwar route in Nepal
नेपाल में भैरहवां-मर्चवार मार्ग पर दिखा तेंदुआ
विज्ञापन

भैरहवां / महराजगंज। नेपाल में भैरहवां-मर्चवार मार्ग पर तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीणों के बीच दहशत है। सोमवार को रूपनदेही जिले के कोटहीमाई-7 परसाहवा क्षेत्र में भैरहवा-मर्चवार मुख्य मार्ग पर तेंदुआ देखा गया। मर्चवार क्षेत्र के ग्रामीण अनुराग नाथ शुक्ला, राजन शुक्ला, चंदन तिवारी, रबी यादव, दिलीप बरई ने बताया कि मर्चवार के मुख्य मार्ग पर तेंदुआ दिखने के बाद से डर लग रहा है। तेंदुए से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस कार्यालय मझगांव और सशस्त्र पुलिस बल मझगांव की संयुक्त टीम को तैनात कर दिया गया है। उधर रूपनदेही जिले के सीडीओ आसमांग तमांग ने बताया कि जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। सुरक्षा के प्रति लोगों को सजग रहने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed