फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard pounced like death, people fought and saved their lives

Maharajganj News: मौत बनकर झपटा तेंदुआ, लोगों ने लड़कर बचाई जान

Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounced like death, people fought and saved their lives
ग्राम पंचायत मझौली में जाल में फसे तेंदुए की मौत ।
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुआ आतंक का पर्याय बना हुआ था। शनिवार की सुबह वह शिकार की तलाश में मझौली मस्जिद की गली में पहुंच गया। रास्ता न मिलने पर मस्जिद की छत पर चढ़ गया और नीचे नमाज के बाद कुरान की तिलावत कर रहे तीन लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

घायलों ने पास में पड़े छोटे से डंडे से मारकर जान बचाई। मौके पर पहुंची एक किशोरी को भी घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने चैनल बंद कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मझौली में सुबह मस्जिद में करीब साढ़े पांच बजे नमाज अदा करके साजिद अली, नुरूलहुदा, हैदर अली रूक गए। ये लोग कुरान की तिलावत कर रहे थे। मस्जिद के पीछे की गली में एक बकरी दिखी थी।
विज्ञापन

उसका शिकार करने तेंदुआ आगे बढ़ा, लेकिन कोहरे के कारण आगे भाग चुकी बकरी को नहीं देख सका। इस बीच वह मस्जिद की छत पर चला गया। वहीं से अंदर कूद गया और मझौली निवासी साजिद अली पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए ने साजिद के बाएं हाथ को जबड़े में दबा लिया। शोर मचाने पर कुछ समय बाद तेंदुए ने हाथ छोड़ कर भागने का प्रयास किया। तब तक उनका हाथ पूरी तरह से जख्मी हो चुका था। इसके बाद नुरूलहुदा और हैदर को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर पहुंची आसमीन पर भी हमला कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। दूसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीण मस्जिद में जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करने लगे। जाल में फंसने के बाद तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वनविभाग से रेंजर वेदप्रकाश शर्मा, वनदारोगा प्रेमलाल यादव, आलोक मिश्रा, विनोद पांडेय और कोल्हुई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। मौके का जायजा लेने के बाद वन कर्मियों ने जाल से तेंदुए को निकाला। घटनास्थल पर वनविभाग के एसडीओ अनुराग तिवारी पहुंचे और तेंदुए को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed