फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard made goat its prey

Maharajganj News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला

Tue, 25 Mar 2025 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Mar 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard made goat its prey
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह टोला बेलभार में बघेला नदी के किनारे चर रही बकरी को मंगलवार की दोपहर में तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। बकरी चरा रहे लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तेंदुआ बकरी को दबोच कर जंगल में लेकर चला गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला बेलभार निवासी जगदीश राजभर गांव से पूरब बघेला नदी के किनारे बकरी चराने गए थे। झाड़ी में छुपा तेंदुआ अचानक आया और बकरी को दबोच लिया। ग्रामीण पूरन, राम अवध, गोबरी मालती, सुमन, प्रमिला, रेखा, सबिता आदि ने बताया कि बकरी चर रही थी। तभी तेंदुए ने झपट्टा मारकर दबोच कर लेकर जंगल में चला गया। तेंदुआ दिखने से दहशत बना हुआ है कि कहीं तेंदुआ गांव में न आ जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed