{"_id":"6797e02fdbd9fbb09a04910e","slug":"leopard-hiding-in-sugarcane-field-attacked-a-young-man-panic-in-the-border-area-maharajganj-news-c-7-1-gkp1058-821412-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गन्ने की खेत में छिपे तेंदुए ने युवक पर किया हमला, सीमावर्ती क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गन्ने की खेत में छिपे तेंदुए ने युवक पर किया हमला, सीमावर्ती क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन
- गन्ने की खेत में छिपा था तेंदुआ, गन्ने की कटाई के दौरान तेंदुए ने युवक पर किया हमला
- घायल युवक का चल रहा है इलाज, बार्डर से सटे बसहिया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत बेलाटारी थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में गन्ने की खेत में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। मजदूरों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग फिर गन्ने की खेत में जाकर छिप गया। तेंदुए के इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया। लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। तेंदुए से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
जानकारी के मुताबिक, भारत नेपाल बार्डर से करीब दो किलोमीटर अंदर नवपरासी जिला के बसहिया गांव में आबादी से सटे पश्चिम तरफ गन्ने की खेत में कुछ मजदूर गन्ने की कटाई और छिलाई कर रहे थे। वहीं गन्ने के खेत में पहले से शिकार के लिए घात लगाकर बैठा तेंदुआ युवक देवनरायन यादव (20) निवासी बसहिया पर अचानक हमला कर दिया। इसे देख अन्य मजदूर डर गए और शोर मचाने लगे। उसके बाद हमलवार तेंदुआ युवक को लहूलुहान कर भागते हुए फिर से गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ भारत नेपाल बार्डर से सटे निचलौल वन रेंज के जंगल से निकलकर नेपाल के कुछ गांव के इर्द गिर्द आ पहुंचे हैं।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की घने कोहरे के चलते तेंदुआ सहित अन्य वन्य जीव रास्ता भटकने के बाद जंगल से बाहर निकल आबादी की ओर पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वे खेतों की तरफ अकेले न जाए। बच्चों और पालतू जानवरों को खेतों से दूर रखें। इतना ही नहीं खेतों की तरफ समूह में जाते वक्त आवाज लगाते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
12 से अधिक बकरियों और कुत्तों का शिकार बना चुका है तेंदुआ
युवक के साथ इलाज सरकारी अस्पताल पहुंचे हरेराम यादव, सुनाश यादव, जयकिशन आदि ने घटना के बारे में बताया कि बीते करीब 15 दिनों से आबादी के इर्द गिर्द दो से तीन तेंदुआ एक साथ चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच करीब 12 से अधिक बकरियों और कुत्तों को तेंदुआ शिकार कर चुके हैं। लेकिन, अब खेत में काम के दौरान युवक पर हमले से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। आशंका है कि यह तेंदुआ भारत-नेपाल की खुले बार्डर के रास्ते निचलौल वन रेंज के जंगल से भटक कर आए हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दिन डूबने के बाद गन्ने की फसल से निकलते हैं तेंदुए
लोगों ने आगे बताया कि जंगल से निकल आबादी के पास गन्ने की फसलों में छिपे तेंदुए हर रोज दिन डूबने के बाद शिकार के लिए खेत से बाहर निकलते हैं। कभी-कभी तो तेंदुए शिकार की तलाश में आबादी में भी घुसने का प्रयास करने लगते हैं। लेकिन, ग्रामीणों की सतर्कता के चलते तेंदुआ अभी तक अपने मकसद में असफल रहे हैं। फिलहाल इन दिनों लगातार तेंदुए की हरकतों से लोग डरे और सहमे हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खड़े होकर जोर से चिल्लाएं, ताली बजाएं
वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के मैनेजर अरशद हुसैन ने कहा कि तेंदुए आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते हैं, लेकिन खुद को खतरे में महसूस करे तो अचानक आक्रामक हो जाते हैं। अगर तेंदुआ हमले के अंदाज में आपकी ओर बढ़े तो कभी मुड़ कर भागे नहीं। वहीं खड़े होकर जोर से चिल्लाएं, ताली बजाएं और अपने हाथ फैलाकर खुद को उससे बड़ा दिखाने की कोशिश करें। तेंदुआ दिखे तो कभी उसकी ओर न बढ़ें और न ही उससे छेड़खानी करें। वह इसे अपने लिए खतरा समझेगा और आप पर हमला कर देगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --