{"_id":"6626f77898d2ef9d43032984","slug":"leopard-attacked-a-young-man-going-to-a-wedding-ceremony-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120695-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शादी समारोह में जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शादी समारोह में जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला
Tue, 23 Apr 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-रोहिन नदी के दोमुहान घाट पर नदी पार करते समय किया हमला, भैंस चरा रहे चरवाहों के शोर मचाने पर जंगल में भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। गांव सेमरहवा टोला बरतानी में सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे जंगल के रास्ते रिश्तेदारी में जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चरवाहों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में उपचार चल रहा है।
सेमरहवा टोला बरतानी निवासी सुनील कुमार राजभर 32 नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चकदह के महुलैना टोले पर अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में पैदल जा रहे थे। वह रोहिन नदी के दोमुहान घाट पर उन्होंने जैसे ही नदी पार किया झाड़ी में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर भैंस चरा रहे चरवाहों ने शोर मचाया तब जाकर तेंदुआ उन्हें छोड़कर जंगल में चला गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में ले जाया गया। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि युवक को तेंदुए ने हमला कर घायल किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सेमरहवा के बरतानी में चार दिन के अंदर तेंदुए का दूसरा हमला
नौतनवा। जंगल के किनारे बसे गांवों में इन दिनों तेंदुए का आतंक है। तेंदुआ कहीं न कहीं हमला कर लोगों को घायल कर रहा है। वनकर्मी तेंदुए के आतंक को रोक नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब एक बजे सेमरहवा गांव के बरतानी टोले में झोपड़ी में देहरी के बीच बैठा तेंदुआ सुबास उर्फ खदेरू की 10 वर्षीया बेटी सुंदरी को हमलाकर घायल कर दिया था। सोमवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे सेमरहवा टोला बरतानी निवासी सुनील राजभर पर हमला कर घायल कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्रामीणों में दहशत, तेंदुआ पकड़ने की मांग
नौतनवा। उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा और चकदह में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। भय के कारण लोग जंगल की तरफ अपने मवेशियों को नहीं ले जा रहे हैं। ग्रामीण वृजनारायण, मोहन, दुर्गेश निषाद, बृजराज राजभर, पन्नेलाल, शांति, सुनीता, मीनाक्षी, प्रभावती, वीरेंद्र कुमार राजभर, बंदेश्वर, लल्लू सिंह, शिवनाथ आदि लोगों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।