फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Left home after dispute with wife, brother-in-law beat him with belt

Maharajganj News: पत्नी से विवाद के बाद छोड़ा घर, साले ने बेल्ट से पीटा

Thu, 26 Dec 2024 06:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Dec 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Left home after dispute with wife, brother-in-law beat him with belt
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर साले ने बहन के सामने ही बेल्ट से अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर काफी चोंटे आई हैं। एक दिन पहले ही मामले को लेकर थाने में सुलह समझौता कराया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का कुछ दिन पहले पति से विवाद हो गया था। इससे गुस्साए पति ने घर छोड़ दिया था। पत्नी उसकी तलाश कर रही थी। दो दिन बाद उसे पता चला कि पति भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने दोस्त के घर रह रहा है। उसी दिन वह गांव में पहुंची और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही महिला का पति मोबाइल बंद कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस महिला के साथ उसके पति के दो दोस्तों को भिटौली थाने पर ले गई। घंटों तक चले मान-मनौव्वल के बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया गया, जिसमें यह तय किया गया कि अगले दिन दोनों दोस्त उसके पति को थाने में हाजिर करेंगे। ऐसा न करने पर वह खुद थाने पर हाजिर होंगे। इसके बाद दोनों दोस्तों ने मिलकर उसकी तलाश की और अगले दिन ही उसे पत्नी के सामने ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर मौजूद लोग अभी कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसके साले ने बेल्ट निकाला और ताबड़तोड़ अपने जीजा की पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed