फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leaflet given for boulder pitching work on the river bank

Maharajganj News: नदी के किनारे बोल्डर पिचिंग कार्य कराने के लिए दिया पत्रक

Wed, 08 Jan 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Leaflet given for boulder pitching work on the river bank
महराजगंज। रोहिन नदी की कटान से जगपुर उर्फ सलामतगढ़ ग्राम सभा को सुरक्षित रखने के लिए नदी के किनारे बोल्डर पिचिंग कार्य कराने के लिए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर पत्र दिया। विधायक ने कहा कि प्रति वर्ष बाढ़ में रोहिन नदी की कटान से गांव के अस्तित्व पर खतरा बढ़ गया था। रोहिन नदी पर बोल्डर पिचिंग हो जाने से गांव सुरक्षित हो जाएगा। विधायक ने कहा कि पिछली बार आपके द्वारा राजगढ़ माता मंदिर के समीप बोल्डर पिचिंग का कार्य हुआ था जिससे मंदिर सहित अन्य क्षेत्र सुरक्षित हो गया है। विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों ने नदी की कटान और बाढ़ नियंत्रित करने के लिए कोई कार्य नहीं किया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस कार्य को कराया जाएगा। इस अवसर पर संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed