{"_id":"69d80b0f9a68c75aa10b7cd2","slug":"laxmipur-khurd-police-arrested-two-youths-with-450-bottles-of-nepali-liquor-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-175069-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस 450 शीशी नेपाली शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस 450 शीशी नेपाली शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो परिचय। लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस 450 शीशी नेपाली शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार।
लक्ष्मीपुर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता
ठूठीबारी। नेपाल से शराब की तस्करी कर भारतीय सीमा क्षेत्र में लाते समय लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 450 शीशी नेपाल की शराब बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल को बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे मुखबिर से सूचना मिली की दो युवक नेपाल से साइकिल पर बोरे में भारी मात्रा में नेपाली शराब की पेटियां भरकर भारतीय सीमा क्षेत्र में खेसरहा फार्म के रास्ते जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घेराबंदी करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। जांच में पांच बोरे में रखी 450 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। नेपाली शराब के साथ पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिगही निवासी मोहम्मदीन और अशोक यादव के रूप में हुई।
इस संबंध में लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि नेपाली शराब के साथ पकड़े गए डिगही निवासी मोहम्मदीन और अशोक यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।