फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lawyers held a march to protest the brutal assault on an innocent child.

Maharajganj News: मासूम से दरिंदगी के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया पैदल मार्च

Tue, 04 Aug 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lawyers held a march to protest the brutal assault on an innocent child.
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद
महराजगंज। गोरखपुर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के विरोध में सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर अधिवक्ताओं ने दोषी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने व इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एवं महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और डीएम कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के जरिए अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिस व्यक्ति पर कानून की रक्षा करने की जिम्मेदारी होती है, यदि उसी पर इस तरह के जघन्य अपराध का आरोप लगे तो यह पूरे समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर लोगों के विश्वास को कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि मामले की त्वरित सुनवाई कर दोषी को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि समाज में सख्त संदेश जाए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि यदि इस संवेदनशील प्रकरण में निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो बार एसोसिएशन लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखने को बाध्य होगा। ज्ञापन के जरिए अधिवक्ताओं ने मांग की कि प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए। दोषी और उसके सहयोगियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और आवश्यक शासकीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, वशिष्ठ मिश्रा, संतोष पटेल, वकील प्रजापति, सत्यप्रकाश सिंह, अनूप सिंह, माहताब, सत्याशीष पांडेय, फिरोज अहमद, सुरेंद्र सिंह गांधी, रंजीत गुप्ता, रामजी त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, अखिलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed