फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lawyers get angry after being accused of abusing a female advocate

Maharajganj News: महिला अधिवक्ता को अपशब्द कहने का आरोप, भड़के वकील्

Fri, 06 Feb 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Lawyers get angry after being accused of abusing a female advocate
फरेंदा। महिला अधिवक्ता को अपशब्द कहने की बात को लेकर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कई वकीलों ने बृहस्पतिवार को नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एक मामले की सुनवाई के दौरान थानाध्यक्ष फरेंदा ने अधिवक्ता के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाड़ा टोला बैदाली निवासी निशा मौर्या दीवानी न्यायालय में विधि व्यवसाय करती हैं। पिता रमाकांत के दिए गए तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के अनुरोध को लेकर बुधवार को थाने पर गई थी। आरोप है कि वार्ता के दौरान अचानक थानाध्यक्ष उग्र हो गए और अपशब्द का प्रयोग किया। इसी बात को लेकर अधिवक्ता नारेबाजी कर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। वहीं प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला अधिवक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है। इसी बात को लेकर बहस हुई थी। दूसरे पक्ष के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed