फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   late vaccine

देर से पहुंची वैक्सीन, चार घंटे इंतजार करते रहे लोग

Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
late vaccine
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा पर वैक्सीन की इंतजार में बैठे लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
देर से पहुंची वैक्सीन, चार घंटे इंतजार करते रहे लोग
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए जागरूकता बढ़ी है। जिससे केंद्रो पर भीड लग रही है। शुक्रवार को नौतनवां सीएचसी पर लोगों को चार घंटे इंतजार करना पडा, तब जाकर टीका लग सका। इस बीच लोग इधर उधर बैठकर वक्त गुजारते रहे। दोपहर बाद करीब 1 बजे वैक्सीन पहुंची तो टीका लगना शुरू हुआ। जिले में 18385 लोगों को टीका लगाया गया।
शहर में महिला अस्पताल पर लोगों की भीड लगी रही। दो कतारो में खड़े होकर लोगों ने टीका लगवाया। बगैर आधार कार्ड के केंद्र पर पहुंचे तीन लोगों को वापस जाना पडा। वहीं जिले के घुघली, परतावल, निचलौल, फरेंदा समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर के बाईपास पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन कैंप लगने की सूचना पर शुक्रवार को सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पडी, लेकिन दोपहर 12:30 बजे तक वैक्सीन नहीं पहुंचने की स्थिति में लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। डॉ. अमित राव गौतम ने बताया कि रतनपुर ब्लॉक पर वैक्सीन नहीं रहने के कारण जिले से वैक्सीन आने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे कोवैक्सीन पहुंचते ही वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सक्रिय केस नहीं
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। इसके अलावा कोई सक्रिय केस भी जिले में नहीं है। अब तक 12440 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालो की संख्या 140 है। 12299 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed