फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Last chance to register name in voter list is 29th September

Maharajganj News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आखिरी मौका 29 सितंबर तक

Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Last chance to register name in voter list is 29th September
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेज कर दिया है, जिसके तहत मतदाताओं को अपना नाम सूची में शामिल कराने का अंतिम अवसर 29 सितंबर 2025 तक है। इस अभियान के तहत बीएलओ गांव-गांव जाकर घर-घर मतदाता सूची की जांच कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे। जानकारी के अनुसार, अप्रैल-मई 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए बीएलओ की ओर से गहन जांच की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन के लिए 22 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है, जबकि ऑनलाइन फॉर्मों की जांच 23 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

बीएलओ को यह कार्य 29 नवंबर तक पूरा करना होगा। एडीएम (वित्त,राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान जिले के सभी ब्लॉकों में चल रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो। बीएलओ को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed