फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Large quantity of banned Indian flowers seized in Bhairahawa, Nepal

Maharajganj News: नेपाल के भैरहवा में अधिक मात्रा में प्रतिबंधित भारतीय फूल जब्त

Sat, 11 Nov 2023 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Large quantity of banned Indian flowers seized in Bhairahawa, Nepal
रुपनदेही पुलिस ने सूचना पर एक कोल्ड स्टोरेज पर छापा कर गेंदे का फूल किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल के भैरहवा में पुलिस ने छापा मारकर प्रतिबंधित भारतीय फूल बरामद किया। फूलों को जब्त कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नेपाल सरकार ने घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय गेंदा के फूलों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद उक्त फूल की तस्करी शुरू हो गई है। इस दौरान नेपाल रूपनदेही पुलिस को सूचना मिली कि भैरहवा स्थित एक कोल्ड स्टोर में अधिक मात्रा में फूल माला का भंडारण किया गया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कोल्ड स्टोर पर छापा मारकर करोड़ों रुपये से अधिक की फूलों की माला बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि इसे भारत से तस्करी कर लाया गया था। जिसे फूलों के अवैध आयातक रातोंरात नेपाली फूलों की खेती करने वाले किसानों से फर्जी बिल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जाता है कि कोल्ड स्टोर में करोड़ों से ज्यादा की मालाएं रखी हुई हैं, लेकिन पुलिस ने मालाओं की संख्या का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

रूपनदेही पुलिस प्रवक्ता मनोहर भट्ट ने बताया कि कोल्ड स्टोर में फूल की माला बरामद हुई है। मिली माला की वैधानिकता की जांच की जा रही है। यह वैध है या अवैध यह दस्तावेजों को देखने के बाद ही पता चलेगा। त्योहार को देखते हुए निगरानी तेज कर दी गई। प्रतिबंध के बाद गेंदा फूल कैसे आया है, इससे बारे में गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सालाना 33 करोड़ का कारोबार होता था

--भारत से नेपाल के सोनौली सीमा से सालाना 33 करोड़ का कारोबार होता था। नेपाल में दिवाली और भैया दूज पर्व पर भारत से बड़े पैमाने पर नेपाल के कारोबारी गेंदा फूल का आयात करते थे। भारतीय गेंदा का फूल सस्ता, सुंदर और आकार में बड़े होते हैं। नेपाल सरकार के इस आदेश से बहुत से भारतीय फूलों के कारोबारियों को निराशा हुई है क्योंकि इन लोगों ने बहुत सा ऑर्डर पहले से दिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed