{"_id":"5d6428b98ebc3e016c137dd5","slug":"ladaly-day-maharajganj-news-gkp319084374","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पौष्टिक आहार लें, साफ-सफाई पर दें ध्यान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पौष्टिक आहार लें, साफ-सफाई पर दें ध्यान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पौष्टिक आहार लें, साफ-सफाई पर दें ध्यान’
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को लाडली दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रों पर किशोरियों को पौष्टिक आहार लेने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। किशोरियों के बीच आयरन की गोली भी वितरित की गई।
सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रिंकी व संगीता देवी ने किशोरियों को उचित पोषण तत्वों के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर सेवन करने के लिए कहा। पोषण सखी चांदनी पटेल ने बताया कि यदि पोषक तत्व शरीर में उचित मात्रा में न हो तो किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा हो जाती हैं। शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज, लवण व पानी पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। इसके लिए हमें खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पौष्टिक आहार लेना चाहिए। उचित पोषण के लिए हमें नींबू पानी, आयरन युक्त भोजन, गुड़, चना, हरी सब्जी, मूंगफली व आयरन की गोली भी लेनी चाहिए। उन्होंने किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न प्रकार की शारीरिक परिवर्तन के साथ ही एनीमिया से बचाव की भी जानकारी दी। इस अवसर पर रूबी पासवान, शिवांगी पासवान, खुशबू, प्रीति, सिमर, मोनिका, प्रिया, दिव्या, प्रियंका, सालू, प्रियंका सहित 17 किशोरियां मौजूद रहीं।