फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Labourer dies in car accident

Maharajganj News: कार की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 29 Nov 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies in car accident
पनियरा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 गांधीनगर निवासी राम आसरे उर्फ पन्नेलाल (35) की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। राम आसरे अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चों और वृद्ध पिता को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

बताया गया कि राम आसरे बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे सब्जी खरीद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान आरामशीन के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पत्नी इंदू देवी और पिता रामवृक्ष प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है। राम आसरे के दो बच्चे शिव कुमार (6) और बेटी ज्योति (4) हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलते ही कार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed