{"_id":"663558a7d5494ae6ec007f04","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-uncontrolled-trailer-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121539-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Sat, 04 May 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 04 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज। ग्राम महुलानी टोला लालाजोत में शुक्रवार को सुबह करीब 7.30 बजे अनियंत्रित ट्रेलर ने साइकिल सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रेलर में फंसकर शव 50 मीटर तक घिसटता रहा। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम महुलानी टोला लालाजोत निवासी राम उजागीर (50) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार की सुबह वह साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे। तभी चौराहे पर ही एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उनको चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर का टक्कर इतना जबरदस्त था कि अधेड़ उसी में फंस गया और करीब 50 मीटर तक घिसटता रहा। इसके बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद से पत्नी ऊषा समेत बेटा प्रद्युम्न और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।