फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kullu is not Manali in the new year, tourists prefer Pokhara, Lumbini

Maharajganj News: नए साल में कुल्लू मनाली नहीं, पर्यटकों की पसंद पोखरा, लुंबिनी

Wed, 20 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kullu is not Manali in the new year, tourists prefer Pokhara, Lumbini
पोखरा में पहुंचे पर्यटक।
महराजगंज। नए साल के स्वागत की तैयारी में हर कोई जुट गया है। पहले लोग कुल्लू, मनाली और शिमला घूमने जाते थे। अब नेपाल के लुंबिनी, पोखरा, चितवन जाना पसंद कर रहे हैं। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय सीमा से सटे होटलों में बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विजिट नेपाल 2024 के तहत नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेपाल पर्यटन विभाग की ओर से भारतीय पर्यटकों के लिए विशेष तैयारी की गई है। इसमें सुविधा के साथ भारी छूट भी दी जा रही है। पर्यटन बोर्ड का भारत से नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य है। नेपाल टूरिज्म के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। सबसे अधिक टूरिस्ट भारत से ही आते हैं। इसको लेकर पोखरा के कारोबारियों और पर्यटन बोर्ड के सदस्यों की 20 सदस्यीय टीम संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सुवेदी के नेतृत्व में भैरहवा पहुंची। इसके बाद भैरहवा रिजार्ट में बैठक हुई, जिसमें नेपाल में पर्यटन के विकास को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन पोखरा के अध्यक्ष लक्ष्मण सुवेदी ने कहा कि पर्यटन में शुरुआती रुझान उत्साहजनक है। भारतीय पर्यटक फिर से बड़ी संख्या में नेपाल आ रहे हैं। हम 2024 में कम से कम 12 लाख भारतीय पर्यटकों का स्वागत कर सकते हैं। पोखरा क्षेत्र के होटलों में करीब पांच अरब खर्च हो चुके हैं। इस क्षेत्र में करीब एक हजार दो सौ होटल बनकर तैयार हैं। आज के दिन जिसमें 40 हजार बेड मौजूद हैं। साथ ही 15 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पोखरा आओ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसमें नेपाल पर्यटन बोर्ड, होटल संघ पोखरा, पोखरा पर्यटन परिषद, नेपाल टूर एंड ट्रेवल्स (नाट्टा), ट्रैकिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ नेपाल (टान) अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वर्ष में बच्चों के लिए नए गेम का भी इंतजाम
व्यवसायी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने कहा अब नेपाल का माहौल पूरी तरह विदेशी और भारतीय पर्यटकों के लिए अनुकूल है। उम्मीद है कि 2024 नेपाल के लिए शुभ होगा। सिद्धार्थ होटल संघ के भैरहवा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ के बताया कि नए साल पर देश-विदेश का स्वादिष्ट खाना फूड स्ट्रीट के माध्यम से सस्ते दर पर मिलेगा। वहीं होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों को 20 से 30 फीसदी छूट मिलेगी। बच्चों के लिए नए गेम का भी इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed