{"_id":"614f6f9c8ebc3e01ed142771","slug":"kota-wins-voliball-comptition-maharajganj-news-gkp410609335","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा की बालिकाओं व नटवा के बालकों ने जीती वालीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा की बालिकाओं व नटवा के बालकों ने जीती वालीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
कोटा की बालिकाओं व नटवा के बालकों ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को कोटा मुकुंदपुर इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ। जिसमें वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में कोटा मुकुंदपुर टीम की बालिकाओं ने पहला व मटिहनिया चौधरी टीम ने दूसरा तथा बालक वर्ग में नटवा की टीम ने पहला व नेता सुरहुरवा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत विधा के खिलाड़ियों ने भी एथलेटिक्स आदि खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लंबी कूद बालक वर्ग में अंकित पासवान ने पहला व अमरजीत ने दूसरा तथा डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में अनिता ने पहला, खूश्बू ने दूसरा व रविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण बालिका वर्ग में प्रियंका ने पहला, अनिता ने दूसरा तथा वंदना ने तीसरा तथा बालक वर्ग में रामप्रताप ने पहला, रामभवन ने दूसरा तथा ऋषिकेष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आलिया ने पहला, आस्था ने दूसरा तथा अदिति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राहुल ने पहला, कैफ ने दूसरा व गोरख ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मी. दौड़ में आलिया, उमा व संजना, 400 मीटर दौड़ में उमा, आलिया व संजना तथा 800 मीटर दौड़ में उमा, संजना व आलिया, 1500 मीटर दौड़ में संजना, उमा व आलिया तथा 3000 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ मेें मोनिका, लाडली व अर्चना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों के 400 मीटर दौड़ में गोविंद, शैलेष व शहाबुद्दीन, 800 मीटर दौड़ में वारिश, गया प्रसाद व गोपाल, , 1500 मीटर दौड़ में ऋषभ चौधरी, गया व राहुल तथा 3000 मीटर दौड़ में वारिश, मनोज व बिट्टू ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन के दौरान खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डॉ. द्विजेश पांडेय ने प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव, सुनील कुमार, यशवंत पटेल, युगुल किशोर चौधरी आदि मौजूद रहे।