फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   korona

तीन की मौत, 124 मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 09 Sep 2020 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
korona
स्वस्थ होने के बाद 23 लोगों को भेजा गया घर, अब तक मिले हैं 3687 केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मंगलवार को तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 124 लोग पॉजिटिव मिले हैं। स्वस्थ होने के बाद 23 लोगों घर भेज दिया गया। अब तक जिले के कोरोना संक्रमण के कुल 3687 मामले सामने आए हैं। इसमें से 2758 केस सक्रिय हैं। अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 124 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें बृजमनगंज में 12, धानी में दो, घुघली में तीन, लक्ष्मीपुर में दो, महराजगंज में 33, मिठौरा में तीन, नौतनवां में सात, निचलौल में छह, परतावल में 16, फरेंदा में 21, सिसवा में 13 और 6 अन्य संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। अब तक 59482 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1820 लोग होमआइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

निचलौल ब्लॉक कार्यालय सील
निचलौल। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निचलौल ब्लॉक कार्यालय को खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव ने मंगलवार दो तीन बजे सील कर दिया। बुधवार शाम तक कार्यालय सील रहेगा। ब्लॉक में तैनात एपीओ मनरेगा व पांच सफाई कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि ब्लॉक परिसर में सोमवार को जांच के लिए कैंप लगाया गया था। इस दौरान कर्मचारियों व सफाई कर्मियों की भी जांच हुई। मंगलवार दोपहर में इन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके चलते कार्यालय सील किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे तक कार्यालय सील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed