फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   korona

महिला की मौत, सिपाही समेत 43 मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 17 Aug 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
korona
महिला की मौत, सिपाही समेत 43 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

अब तक मिले हैं 1674 पॉजिटिव, वर्तमान में 997 सक्रिय केस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सोमवार को सिपाही समेत 43 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं पनियरा क्षेत्र की एक महिला की मौत हो गई। महिला के गांव में सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर लोगों की स्क्रिनिंग की। अब तक जनपद में कोरोना के 1674 केस मिले हैं। इसमें 997 केस सक्रिय हैं। वहीं 659 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब तक कोरोना से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमिताें में महराजगंज के 13, लक्ष्मीपुर के आठ, मिठौरा के सात, नौतनवां का एक, निचलौल का एक, परतावल का एक, फरेंदा का एक, सिसवा के तीन लोग हैं। वहीं आठ अन्य भी संक्रमित मिले हैं। अब तक 25335 नमूनों की जांच हो चुकी है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूक करने में जुटी है। मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अपील की जा रही है। जहां संक्रमण के केस सामने आ रहे, वहां अधिक से अधिक से लोगों की जांच तेजी से की जा रही है। वर्तमान में 445 लोग होमआइसोलेट हैं। निगरानी समितियों के सदस्य इन लोगों पर पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed