फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kidnapping of child from Paniara area, case registered

पनियरा क्षेत्र से बच्चे का अपहरण, केस दर्ज

Sun, 13 Dec 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of child from Paniara area, case registered
पनियरा क्षेत्र से बच्चे का अपहरण, केस दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र से पनियरा इलाके के लक्ष्मीपुर गांव में बुआ के घर आए छह साल के बच्चे का शनिवार को अपहरण होने के मामले में पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया। पुलिस टीम बालक की तलाश में जुट गई है।
लक्ष्मीपुर गांव में छह साल का अनिकेत अपनी दादी के संग बुआ के घर आया था। वह गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का रहने वाला है। 11 दिसंबर को अपनी दादी के साथ बुआ के घर लक्ष्मीपुर में आया। वह दरवाजे के बाहर खेल रहा था। उसके बाद लापता हो गया। घर के लोगों ने उसके पिता संग्राम यादव को जानकारी दी। साथ ही बच्चे की तलाश की। वह कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार को अनिकेत के फूफा राजकिशोर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, इस घटना के बाद चर्चा तेज हो गई है कि जिले में अभी एक मामला ठंडा हुआ नहीं कि अपहरण का दूसरा केस सामने आ गया। बच्चे के परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। बच्चे के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि तहरीर के आधार अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम बालक की तलाश करने में जुटी है। जल्दी ही बालक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed