फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Khaparal Home Down in rain

मकान गिरा

Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Khaparal Home Down in rain
बारिश में खपरैल का कच्चा मकान गिरा
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज )। थाना क्षेत्र रतनपुर खुर्द में रविवार की सुबह खपरैल का एक कच्चा मकान भर-भराकर ध्वस्त हो गया। इसमें हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। मकान स्वामी तूफानी पासवान ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण खपरैल का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से अनाज के साथ अन्य सामान दबकर खराब हो गया। परिजनों ने किसी तरह मकान से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। गनीमत रहा कि कोई परिवार का सदस्य मलबे के नीचे दबा नहीं। पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसडीएम अभय गुप्ता ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रपुर शिवनाथ में गिरा मकान
लक्ष्मीपुर। लगातार बरसात से क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुद्रपुर शिवनाथ में खपरैल का एक मकान रविवार को सुबह में गिर गया। गांव की हबीबुन निशा ने बताया कि उनका खपरैल का वर्षों पुराना मकान अचानक भर भराकर गिर गया। गनीमत रहा कि उस वक्त मकान में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। पीड़ित महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। खंड विकास अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर से पीड़ित महिला की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed