फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Khanapurti in the name of pothole free campaign

Maharajganj News: गड्ढामुक्त अभियान के नाम पर खानापूर्ति

Wed, 16 Oct 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Khanapurti in the name of pothole free campaign
सिंदुरिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने जबसे 10 अक्तूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त कर देने का फरमान जारी किया है। तबसे सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अधिकारी योजना बनाने में जुट गए, लेकिन अफसरों की योजना सिर्फ कागजों पर ही सिमट गई है।
विज्ञापन

जनपद में सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रहीं हैं। क्षेत्र की कई सड़कों की हालत खस्ताहाल है। इन सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसमें रामपुरमीर से कंचनपुर चौराहा, पुलिस लाइन से मुंडेराकला होते हुए मोहनापुर, बौलिया राजा से बड़हरा मीर होते हुए सिंदुरिया शिकारपुर रोड तक। बौलिया राजा से लेदवां, पिपरा कल्याण होते हुए सोनवल तक नहर पर आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

महराजगंज से ठूठीबारी वाली सड़क जो नेपाल को जोड़ती है। इस मार्ग पर स्थित पतरेगवां गांव के पास सड़क पर लगभग दर्जनों गड्ढे में विभाग की ओर से केवल सप्ताह पूर्व केवल गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। तारकोल आज तक नहीं डाला गया, जिसमें आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed