फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Khairabad team is in the final after defeating Gorakhpur.

Maharajganj News: गोरखपुर को हराकर खैराबाद की टीम फाइनल में

Mon, 30 Dec 2024 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Dec 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Khairabad team is in the final after defeating Gorakhpur.
सिसवा बाजार (महराजगंज)। ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आठ दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवें दिन महात्मा गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज के खेल मैदान पर सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबले में खैराबाद ने गोरखपुर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बना लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मोहम्मद महमूद अंसारी व दवा व्यवसायी अनूप जायसवाल ने किया। इसके बाद रेल क्लब गोरखपुर व मार्डन स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद के बीच 90 मिनट का मैच खेला गया। मैच के पहले मध्यांतर तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर के बाद शुरू हुए आक्रामक खेल के 49वें मिनट में खैराबाद के जर्सी नंबर 17 के खिलाड़ी करन ने शानदार मैदानी गोल मारकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

मैच के 78वें मिनट में खैराबाद के जर्सी नम्बर 9 मलोंडा ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 2-0 की बढत दिला दिया। मैच के आखिरी समय तक गोरखपुर की टीम गोल करने में असफल रही जिसके कारण खैराबाद की टीम ने 2-0 से जीतकर फाइनल मुकाबले में जगह बना लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका राधेश्याम शर्मा एवं लाइनमैन की भूमिका राहुल आनंद, शकील अहमद व विनय सिंह ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed