{"_id":"6293c588a47ab844585a6fb0","slug":"kastoorba-vidyalaya-will-be-given-gigaysa-box-maharajganj-news-gkp438597882","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय को मिलेगा जिज्ञासा बाक्स, बढ़ेंगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय को मिलेगा जिज्ञासा बाक्स, बढ़ेंगी प्रतिभाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा विद्यालय को मिलेगा जिज्ञासा बॉक्स, बढ़ेंगी प्रतिभाएं
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले सभी 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जिज्ञासा बॉक्स उपलब्ध कराया जाएगा। बॉक्स के मिलने से विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को बढ़ावा देने मेें मदद मिलेगी। जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 1300 बालिकाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के निचलौल ब्लॉक में दो तथा शेष 11 ब्लॉकों में एक-एक कस्तूरबा गांधी विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले लगभग 1300 विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से पहल की जा रही है। सोच है कि जब विद्यार्थियों की रुचि इस विषय में होगी तो वे जहां नवाचारी कार्य करने पर जोर देंगे, वहीं अपने ज्ञान के स्तर को और मजबूत बना सकेंगे। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए जिज्ञासा (क्योरिसिटी) बॉक्स में उपलब्ध सामग्रियों की मदद से जिम्मेदार विद्यार्थी विज्ञान विषय की समझ को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
--------
तीन छोटे बॉक्स में इन सामग्रियों की है उपलब्धता
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आरपी सिंह ने बताया कि जिज्ञासा बॉक्स के अंदर मौजूद तीन छोटे बॉक्स में मैजिक वाटर थर्मामीटर, बैलून, ट्रिगुलर व्हील, बैलेंसिंग बर्ड, बाएल सिरींज, डबल स्ट्रा स्पीनर, कार्ड सार्टिंग, थ्री इन वन टाय, वर्टीकल पेन स्टैंड, डीसी मोटर, सिरींज जनरेटर, चरखा जनरेटर, इलेक्ट्रो स्टेटिक्स, मैगनेटिक फ्राग, मैगनेटिक काइट, मैगनेटिक जियोमेट्री, टी पजल, स्ट्रा वेब माडल, लाइट बल्ब मिस्ट्री, बाटल टोटल इंटर्नल रिफ्लेक्सन, क्रसिंग एल्मुनियम केन, बरनौली बैग, सिफान्स, सीडी स्ट्रोबस्कोप, कलर्ड शेडो समेत अन्य सामग्री मौजूद थे।
विज्ञापन
-------
जिले में संचालित सभी 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उपलब्ध कराने के लिए जिज्ञासा बॉक्स विभाग को प्राप्त हो चुका है। समिति से सत्यापित कराने के बाद इसे विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा।
रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए