फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kartik Purnima: Devotees take a dip in Peshal Yoga

कार्तिक पूर्णिमा : मूसल योग में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 08 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima: Devotees take a dip in Peshal Yoga
पड़ोसी मुल्क नेपाल के नवलपरासी जिले के नारायणी नदी के ठाडी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने - फोटो : MAHARAJGANJ
कार्तिक पूर्णिमा : मूसल योग में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को त्रिमुहानी घाट, चंडी थान में डंडा नदी, बैकुंठी धाम घाट, घुघली बुजुर्ग, टेढ़वा, बालाक्षत्र घाट, दोमुहान व ठाडी घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया। मूसल योग में श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर नदियों में डुबकी लगाई। मेले को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
चेहरी गांव के पास त्रिमुहानी घाट पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान पुण्य किया। इस वर्ष यहां श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। स्नान दान के बाद मेले में लोगों ने खरीदारी की। मां पीताम्बरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषी आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मूसल योग में स्नान-दान फलदायी होता है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार किया था। माना जाता है कि नदी में स्नान-दान करने से शुभ फल प्राप्त होता है। कार्तिक मास में भगवान विष्णु जल में वास करते हैं। पद्म पुराण के अनुसार भगवान विष्णु मत्स्य रूप में पवित्र नदियों और जलस्रोत में वास करते हैं। ऐसे में नदी में स्नान करने से व्यक्ति को वैकुंठ की प्राप्ति होती है। इससे मानसिक और शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार चंडी थान में डंडा नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान कर गोदान किया। चंडीथान घाट पर डंडा नदी, चकदह गांव के लालापुर में रोहिन नदी तथा टेढ़ी घाट में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने स्नान, दान पुण्य किया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने पुलिस के साथ मेले में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार बैकुंठी धाम घाट, घुघली बुजुर्ग, टेढ़वा तथा बालाक्षत्र आदि घाटों पर श्रद्धालु स्नान किया। गंगा मां के गीतों से वातावरण गूंज उठा। मेले में लोगों ने प्रसाद तथा आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी दी।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर दोमुहान घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने गंगा में डुबकी लगा गोदान किया। नेपाल नवलपरासी जिले के ठाडी घाट नारायणी नदी के पवित्र गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई तथा गोदान किया।

कार्तिक पूर्णिमा पर झांकी निकाल शांति का दिया संदेश
निचलौल। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को भीम ज्योति बु्द्ध बिहार बैदौली में मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में महात्मा बुद्ध की झांकी निकालकर शांति का संदेश दिया गया। इसके बाद मेला स्थल बैदौली में गोष्ठी का आयोजन कर महात्मा बुद्ध के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। नगर का भ्रमण करती हुई झांकी पुन: बुद्ध बिहार पहुंचा। इस दौरान लोगों को महात्मा बुद्ध के संदेशों से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद ने कहा कि आज समाज में जो समस्याएं दिखाई दे रही हैं। उनका उपचार भगवान बुद्ध के पंचशील में उपलब्ध है। इसलिए समाज के सभी व्यक्ति के लिए इसका अनुशीलन जरूरी है। मेला के अध्यक्ष शिवेन्द्र गौतम, सोनू गौतम, बेचू भाई पटेल, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed