{"_id":"68a38efcefc45cd52c0f8832","slug":"kanpur-youth-arrested-in-nepal-with-fake-educational-certificates-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157411-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ कानपुर का युवक नेपाल में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ कानपुर का युवक नेपाल में गिरफ्तार
विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। नेपाल के रूपनदेही जिले की पुलिस ने सोमवार सुबह बेलहिया कस्बे के एक होटल में छापेमारी कर कानपुर के अभिषेक यादव को भारत और नेपाल के कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के फर्जी प्रमाणपत्र, लोगो, स्टीकर आदि बरामद किए। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी भैरहवा सूरज कार्की ने बताया कि रूपनदेही क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय की एक संयुक्त पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे बेलहिया के मुक्तिनाथ होटल में छापा मार कर उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले अभिषेक यादव (25) को गिरफ्तार किया। उसके सामान और कमरे की तलाशी में पुलिस को नेपाल और भारत के विश्वविद्यालय से लेकर विभिन्न तकनीकी संस्थानों के नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्टाम्प, होलोग्राम और स्टीकर मिले। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसका लैपटॉप, व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी कब्जे में ले लिए।
ये सामान हुए बरामद
पुलिस को अभिषेक के कमरे की तलाशी में त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भारत, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड भारत, सीटीईवीटी नेपाल, एमिटी यूनिवर्सिटी (उत्तर प्रदेश), जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा, आंध्र विश्वविद्यालय, एएचएसईसी, गुवाहाटी, आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सा पद्धति बोर्ड, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कॉलेजों के अंकपत्र, स्टांप, चरित्र प्रमाणपत्र, होलोग्राम, स्टीकर, मोहर आदि बरामद हुए।