फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kamlesh and Chanda first in 400 meters race

दौड़ में कमलेश और चन्दा को मिला प्रथम स्थान

Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh and Chanda first in 400 meters race
400 मीटर दौड़ में कमलेश और चन्दा प्रथम
विज्ञापन

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
लक्ष्मीपुर(महराजगंज)। नेहरू युवा केंद्र महराजगंज के तत्वावधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा मंडल रघुनाथपुर में स्थित शांति देवी पब्लिक हाईस्कूल के प्रांगण में हुआ। समापन अवसर पर 400 मीटर दौड़ में कमलेश और चन्दा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र साहनी ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। उनको खेल के माध्यम से जोड़ने का ब्लॉक स्तर पर नेहरू युवा केंद्र बेहतर काम कर रहा है। वॉलीबॉल में युवा मंडल ख़ालिकगढ़ हरैया रघुवीर युवा मंडल की टीम को हराकर विजेता बना। कबड्डी में युवा मंडल लक्ष्मीपुर ने रघुनाथपुर को हराया। महिला वर्ग खो-खो में रानी लक्ष्मीबाई क्लब विजेता रहा। रघुनाथपुर की टीम मल्हनी फुलवरिया को हराकर विजेता बनी। 400 मी. दौड़ में कमलेश, 100 मीटर दौड़ में सद्दाम हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश पटेल, गिरजेश यादव, मीना मद्धेशिया, महेंद्र निषाद, भास्कर त्रिपाठी, संजय पांडेय, वीरेंद्र यादव, अक्षय कुमार साहनी, अवधेश कुमार, अनूप कुमार, अनुप्रिया, कृष्णा मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed