{"_id":"663420d3c882d955710a2c04","slug":"junior-engineer-of-tube-well-did-not-attend-the-meeting-salary-stopped-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121519-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैठक में नहीं पहुंचे नलकूप के अवर अभियंता, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैठक में नहीं पहुंचे नलकूप के अवर अभियंता, रोका वेतन
Fri, 03 May 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 03 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को एफएसटी टीमों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी एफएसटी की ओर से जब्ती की कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त किया। अवर अभियंता नलकूप के गैरहाजिर रहने पर स्पष्टीकरण मांगा और वेतन रोकने के लिए निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं पर एफएसटी टीमों को संसाधनों की आवश्यकता है या किसी प्रकार की समस्या है तो जिलास्तर पर अवगत कराएं। तत्काल संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने एफएसटी टीमों को स्वतः संज्ञान लेकर भी बरामदगी की कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि सुचितापूर्ण चुनाव को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर संदिग्ध वाहनों के सघन तलाशी का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एफएसटी टीमों द्वारा जब्ती में वृद्धि को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। संदिग्ध दो पहिया, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों और बसों की तलाशी का भी निर्देश दिया। एक मई की रात में औचक निरीक्षण में फरेंदा विधानसभा में तैनात एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट, अवर अभियंता नलकूप मनीष प्रताप सिंह के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वाहनों की जांच और जब्तीकरण को प्रभावी ढंग से करें
जिलाधिकारी ने एसएसटी टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगाें के ऊपर आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी टीम सक्रिय रहकर वाहनों की जांच और जब्तीकरण को प्रभावी ढंग से करें। सोनौली, झुलनीपुर, ठूठीबारी सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एसएसटी टीम का मुख्य कार्य चुनाव को प्रभावित करने वाली वस्तुओं जैसे शराब, मादक पदार्थ, धन अथवा प्रलोभन के लिए उपयोग की जाने वाली अन्य वस्तुओं की बरामदगी है। अपने नजदीकी थानों से समन्वय कर प्रभावी तरीके से जब्तीकरण करें। अपर जिलाधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी टीमों को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।