फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jungle Safari will run on two routes in the initial phase

प्रारंभिक दौर में दो रुटों पर चलेगी जंगल सफारी

Wed, 30 Mar 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jungle Safari will run on two routes in the initial phase
प्रारंभिक दौर में दो रुटों पर चलेगी जंगल सफारी
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में जल्द ही पर्यटकों को जंगल सफारी का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि जब तक इस रुट पर दो पुलों का निर्माण नहीं होता, तब तक दो रुटों पर इसे चलाया जाएगा। पुल बनने के बाद इसका एक रुट संचालित होगा। औपचारिक रुप से इसे पांच अप्रैल को शुरु किए जाने की संभावना है।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में कुल सात रेंज हैं। जिसमें से पांच वन क्षेत्र आपस में जुड़े हैं जबकि दो वन क्षेत्र अलग-अलग हैं। जिला प्रशासन व वन विभाग के संयुक्त प्रयास से ही वन क्षेत्र में पड़ने वाले इन रेंजों में जंगल सफारी के शुरु करने की योजना बनाई गई है। लगभग 40 किलोमीटर की इस जंगल सफारी में दो पुल का निर्माण होना है, जिसे तुरंत निर्मित करना संभव नहीं है। ऐसे में जिम्मेदारों ने औपचरिक शुभारंभ के दृष्टिगत इसे दो रुटों पर चलाने का निर्णय लिया है। दोनो ही रुटों पर पर्यटकों को जंगल के अंदर लगभग 30 से 35 किलोमीटर के भ्रमण का मौका मिलेगा। इसे लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने कहा कि जंगल सफारी के औपचारिक शुभारंभ के लिए पांच अप्रैल की तिथि निर्धारित है। प्रारंभ में दो रुटों पर जंगल सफारी चलेगी। जंगल के अंदर दोनों पुल के निर्माण के उपरांत इसका एक रुट निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औपचारिक शुभारंभ के लिए निर्धारित किए गए हैं यह रुट
उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादन ने बताया कि जंगल सफारी के लिए जो दो रुट निर्धारित किए गए हैं उसमें पहला दक्षिणी चौक के कुसमहवा से प्रारंभ होगा। यहां से प्रारंभ होकर सफारी कंपार्ट 24, ट्रांब वे चौराहा तथा मधवलिया तक जाएगा, उसके बाद पुन: उसी रास्ते कुसमहवा लौटकर समाप्त होगा। दूसरा रुट बरगदवा से प्रारंभ होगा तथा गनेशपुर, देईभार होते हुए सिंगरहना तक जाएगा तथा पुन: उसी मार्ग से वापस होकर बरगदवा में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed