फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Joint Custom Commissioner Lucknow visited the borde

ज्वाइंट कस्टम कमिश्नर लखनऊ ने किया सीमा का दौरा

Wed, 17 Nov 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Joint Custom Commissioner Lucknow visited the borde
ज्वाइंट कस्टम कमिश्नर लखनऊ ने किया सीमा का दौरा
विज्ञापन

- आयात निर्यात और राजस्व की ली जानकारी, सतर्कता बरतने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली/ महराजगंज। ज्वाइंट कस्टम कमिश्नर लखनऊ डीएस यादव ने बुधवार की दोपहर सोनौली सीमा पर पहुंच कर सीमा शुल्क कार्यालय सोनौली का निरीक्षण किया तथा आयात- निर्यात एवं राजस्व के सम्बन्ध में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। सीमा पर आने जाने वाले लोगों व उनके सामानों की जांच पूरी सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सर्वप्रथम सोनौली कस्टम कार्यालय का निरीक्षण किया। कस्टम कार्यालय के अभिलेखों की जांच की। साथ ही भारत से नेपाल आने जाने वाले माल सामान के जांच की प्रकिया सहित आयात निर्यात एवं राजस्व के संबंध में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सीमा शुल्क कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रदेश के सभी भारत नेपाल सीमा स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया जा रहा है। सीमा पर तस्करी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। तस्करों की सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। विभाग ऐसे लोगों को उचित इनाम भी देगा। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर नौतनवा एके किस पोटा, अधीक्षक प्रमोद कुमार दुबे, सुधीर श्रीवास्तव, शरद कुमार, अशोक कुमार, इंस्पेक्टर पीके सिंह , आजाद अंसारी , राकेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed